आज दिनांक 25 सितंबर 2022 को पंजीकृत सामाजिक संगठन भीम आर्मी भारत एकता मिशन के बैनर तले कानपुर देहात के ग्राम आलमपुर में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन कानपुर देहात जिला अध्यक्ष पंकज कुमार गौतम के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भीम आर्मी संस्थापक विजय कुमार आजाद ने बहुजन महापुरुषों के समक्ष पुष्प अर्पण कर किया। उन्होंने विचार गोष्ठी में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य बहुजन समाज को शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार एवं संविधान के प्रति जागरूक करना है, कानपुर मंडल में भजनों के ऊपर हो रहे अत्याचार को रोकने के लिए भीम आर्मी संस्थापक ने विशेष टास्क फोर्स टीम का गठन किया। वहीं संगठन के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष प्रदीप भीमराव बौद्ध बौद्धाचार्य ने बुद्ध के त्रिशरण और पंचशील सिद्धांतों के प्रति विस्तार पूर्वक जानकारी दी। इस दौरान उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष सुखबीर बौद्ध,पूर्व प्रदेश मंत्री सुनील बौद्ध, प्रदेश प्रभारी कल्प संग राव उर्फ कल्पेश टाइगर, औरैया जिला प्रभारी रमेश चंद्र विश्वासी, मैनपुरी जिला सचिव रवीश कुमार आजाद, घिरोर ब्लॉक प्रचारक ब्रजकिशोर एवं बहुजन चिंतक मनोज कुमार अपने दल के साथ मौजूद रहे।